{"_id":"6217c1dc8df7930300349b47","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2345513200","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 लीटर पानी और दो दिन का राशन बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 लीटर पानी और दो दिन का राशन बचा
विज्ञापन
40 लीटर पानी और दो दिन का राशन बचा
- यूक्रेन में फंसे छात्र ने कहा, हमले में क्षतिग्रस्त हुआ पानी ट्रीटमेंट प्लांट
नरौरा। यूक्रेन में नरौरा के भी तीन छात्र फंसे हुए हैं। नरौरा स्थित अणु विहार आवासीय कालोनी निवासी तुषार पांडे वहां पर पोडेसा में एमडी फिजीशियन की पढ़ाई कर रहा है। पिता जितेंद्र पांडे ने बताया कि तुषार से संपर्क जारी है। उसने फोन पर बताया कि उसके पास का पानी ट्रीटमेंट प्लांट हमले से क्षतिग्रस्त हो गया। अब उसके पास 40 लीटर पानी और दो दिन का राशन शेष है। परिजन खासे परेशान हैं और उसे वापस लाने का प्रयास कर रहे हैं। यहीं पर रहने वाला विलय वार्ष्णेय भी यूक्रेन में हैं। उसके परिजनों ने बताया कि अभी जहां विलय रह रहा है। वह क्षेत्र सुरक्षित है। फिर भी उसे वापस आने का इंतजार कर रहे हैं। अणु विहार कालोनी में रहने वाली छात्रा अदिति ठाकुर पुत्री यूसी ठाकुर भी यूक्रेन में हैं। परिजनों ने बताया कि अदिति एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा है।