फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

तीन सड़क हादसों में सेना के जवान समेत चार की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
तीन सड़क हादसों में सेना के जवान समेत चार की मौत
विज्ञापन

जहांगीराबाद/नरौरा। तीन अलग-अलग सड़क हादसों में बुधवार को सेना के जवान समेत चार लोगों की मौत हो गई। तीन हादसे जहांगीराबाद क्षेत्र में हुए। जिसमें एक घर का इकलौता चिराग बुझ गया। एक युवक ने चलती बस में उतरने के चक्कर में अपनी जान गंवा दी।
ट्रक ने बाप-बेटे को मारी टक्कर, बेटे की मौत
जहांगीराबाद क्षेत्र में गन्ना लेकर रजपुरा चीनी मिल जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में गांव कुरैना के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर खाई में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार जहांगीराबाद-औरंगाबाद मार्ग स्थित गांव पाली वेगपुर निवासी 23 वर्षीय पुष्पेंद्र और उसके पिता देवेंद्र कुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुष्पेंद्र को बाहर निकालते हुए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिय गया। जबकि देवेंद्र कुमार शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। बताया जा रहा है कि पुष्पेंद्र घर का इकलौता चिराग था। जिसके चलते परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार किया है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने सामने से मारी बाइक में टक्कर
जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के तौली निवासी सेना के जवान 33 वर्षीय सोनू उर्फ नरेश को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने रौंद दिया। सोनू की तैनाती जम्मू कश्मीर में थी। वह एक सप्ताह पूर्व छुट्टी लेकर घर आए थे। मंगलवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे गांव से अपने दोस्त राजकुमार के साथ बाइक पर सवार होकर जहांगीराबाद जा रहे थे। अंधियार मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सोनू की बाइक में सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में सोनू व उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। राजकुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सोनू के ताऊ राजेश शर्मा ने अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
नरौरा के मौहल्ला काछियान (जयरामपुर बांगर) निवासी 29 वर्षीय गुड्डू कश्यप मंगलवार को बाइक से बेलोन से घर आ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गुड्डू कश्यप गंभीर घायल हो गया। उसे डिबाई सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान गुड्डू की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।

चलती बस से उतरने के दौरान गिरा युवक
चलती बस से जल्दबाजी में उतरने के दौरान पैर फिसलने से गिरे युवक की मौत हो गई। जहांगीरपुर क्षेत्र के नारमोहम्मदपुर निवासी बिल्ला ने बताया कि उसका 40 वर्षीय बेटा श्रीप्रकाश मंगलवार शाम को जेवर से जहांगीरपुर आ रहा था। बस स्टॉप पर चलती बस से उतर रहा था, तो उसका पैर फिसल गया। संतुलन बिगड़ने पर वह जमीन पर गिर पड़ा। सड़क पर गिरने के कारण उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। बुधवार को निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed