फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

जिले में चार मिले संक्रमित, सक्रिय केस 43

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
जिले में चार मिले संक्रमित, सक्रिय केस 43
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में जहां कमी आई है तो वहीं, प्रतिदिन संक्रमित मिलने का सिलसिला अभी जारी है। बुधवार को जिले में करीब 1500 लोगों की जांच में चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। चारों संक्रमित आरटीपीसीआर लैब से पॉजिटिव आए है। वहीं, राहत की बात यह है कि 11 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके बाद जिले में एक्टिव केसों की संख्या अब 43 हो गई है। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण का असर अभी बना हुआ है। बुधवार को बुलंदशहर और खुर्जा क्षेत्र निवासी दो-दो व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

255 बूस्टर डोज समेत 16128 को लगा टीका
कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण के दौरान टीका लगवाने वालों की संख्या में प्रतिदिन उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को 16128 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को सभी टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। साथ ही टीकाकरण से वंचित लोगों से फोन कॉल के माध्यम से संपर्क कर टीका लगवाने के प्रति प्रेरित किया गया। इस दौरान 2016 लोगों को पहला, 13857 लोगों को दूसरा टीका और 255 लोगों को बूस्टर डोज यानी तीसरा टीका लगाया गया। इसमें 15 से 17 आये के 1543 किशोरों को पहला और 4488 किशोरों को दूसरा टीका लगा, जबकि 18 से अधिक उम्र के 473 लोगों को पहला और 9369 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed