{"_id":"621671bf11e13f4095205724","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2345033155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना फिटनेस दौड़ रही एक स्कूली बस समेत छह वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना फिटनेस दौड़ रही एक स्कूली बस समेत छह वाहन सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना फिटनेस दौड़ रही एक स्कूली बस समेत छह वाहन सीज
बुलंदशहर। फर्जी नंबर से चल रहीं स्कूल बसों को पुलिस, प्रशासन और परिवहन विभाग के अधिकारी ढूंढ नहीं पा रहे हैं। बुधवार को बिना फिटनेस व परमिट के दौड़ रही एक स्कूल बस समेत छह वाहनों को एआरटीओ प्रवर्तन ने सीज किया है।
जिलेभर में करीब चार हजार स्कूल संचालित हो रहे हैं। इनमें से एक हजार से अधिक स्कूल में वाहन लगे हुए हैं। मुजफ्फरनगर में हुए हादसे के बाद परिवहन विभाग अभियान चला रहा है। अभी तक 25 स्कूली वाहनों को सीज किया जा चुका है। 23 वाहनों का चालान काटा जा चुका है। एआरटीओ प्रवर्तन राजीव बंसल ने बताया कि सभी स्कूली वाहनों का सत्यापन किया जाएगा। बुधवार को एक स्कूली वाहन समेत छह वाहन सीज किए गए। साथ ही ओवरलोड तीन वाहनों पर 98 हजार रुपये का जुर्माना लगा चालान काटा गया है। इसके अलावा 22 दोपहिया वाहनों के भी चालान काटे गए हे।