फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

एक दुकान में चोरी, एक का तोड़ा शटर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
एक दुकान में चोरी, एक का तोड़ा शटर
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर लगाम नहीं लग पा रही है। वहीं, अब चोरों ने नगर पालिका के सामने स्थित एक दुकान का शटर तोड़कर हजारों की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। जबकि, रोडवेज बस स्टैंड के निकट एक दुकान का शटर तोड़कर चोरी की कोशिश की गई। जानकारी होने पर व्यापारी संगठन के पदाधिकारी एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे और जल्द से जल्द खुलासे की मांग की है।
नगर पालिका के सामने स्थित नेशनल बुक डिपो के संचालक शिवनंदन गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार शाम को वह प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। शनिवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि उनकी दुकान का शटर तोड़ा गया है। दुकान में अंदर जाकर देखा तो चोरों ने गल्ले से 28500 रुपये की नकदी और करीब छह हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया था।
विज्ञापन

वहीं, दूसरा मामला नगर कोतवाली के रोडवेज बस स्टैंड के निकट हुआ। नगर निवासी सुनील कंसल ने भी तहरीर देकर बताया कि उनकी रोडवेज बस स्टैंड के सामने कंसल इलेक्ट्रॉनिक एंड मशीनरी स्टोर है। शुक्रवार शाम को वह प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह करीब चार बजे किसी ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। मौके पर पहुंच कर देखा तो चोरों ने शटर तोड़ने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दो वारदातों के बाद संयुक्त उद्योग एवं व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नीरज जिंदल के नेतृत्व में व्यापारी एकत्र होकर नगर कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने कोतवाल को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द खुलासे की मांग की है। इस दौरान प्रफुल्ल चंद्र, तरुण मित्तल, मनमोहन गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, महावीर सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed