{"_id":"62113e3857edfb43d3440508","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2343128108","type":"story","status":"publish","title_hn":"सील तोड़कर पेट्रोल पंप को किया चालू, दोबारा रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सील तोड़कर पेट्रोल पंप को किया चालू, दोबारा रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सील तोड़कर पेट्रोल पंप को किया चालू, दोबारा रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर। जिला पूर्ति विभाग की ओर से पूर्व में छतारी क्षेत्र में बिना लाइसेंस चल रहे एक पेट्रोल पंप को सील किया गया था। बावजूद इसके यह पंप एक बार फिर से चला दिया गया। इसका पता लगते ही विभाग की टीम ने शनिवार निरीक्षण कर एक बार फिर सील करते हुए दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि 21 जून 2021 को विभाग को छतारी क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप बिना लाइसेंस के चलता मिला था। विभाग ने उस समय इस एसके पेट्रोल पंप को सील करते हुए इसके मालिक समेत कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। बावजूद इसके यह पेट्रोल पंप एक बार फिर सील खोलकर चालू कर दिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर शनिवार को विभाग की टीम छतारी क्षेत्र में पहुंची, जहां पर पेट्रोल पंप संचालित होता मिला। यहां पर मौजूद पंप मालिक का बेटा नफीस और सेल्समेन रणवीर मिला। उनसे पूरी पूछताछ की गई और सील की गई मशीन आदि को खोलने का कारण जाना तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर अब एक बार फिर इस पेट्रोल पंप को सील करते हुए क्षेत्र के थाने में नफीस और रणवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। बता दें कि जिस समय यह पेट्रोल पंप सील किया गया था तो उस समय विभाग के एक अधिकारी की मिलीभगत से बिना लाइसेंस के संचालित करने का मामला सामने आया था।