{"_id":"620e83d67cde38497426c41c","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2342214156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर परिसर में फंदे से लटका मिला पुजारी के पुत्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर परिसर में फंदे से लटका मिला पुजारी के पुत्र का शव
विज्ञापन

बुलंदशहर। नहर कालोनी स्थित मंदिर परिसर में पुजारी के पुत्र लवकुश का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने अवसाद में होने के कारण फंदे से लटककर जान दी है।
नगर की नहर कालोनी निवासी लवकुश (20) के पिता कालोनी स्थित मंदिर में पुजारी थे। परिजनों ने बताया कि लवकुश सात दिन पूर्व घर से नोएडा में नौकरी पर जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन, बृहस्पतिवार सुबह कुछ बच्चों ने मंदिर परिसर में ही एक प्लाट में पेड़ पर फंदे से उसका शव लटका हुआ देखा। जिसकी जानकारी बच्चों ने परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ सिटी शशांक सिंह व नगर कोतवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। युवक की मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का सामने आ रहा है। हालांकि, मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
पत्नी की हो चुकी मौत
लवकुश की पत्नी वर्षा की कुछ समय पूर्व बिजली का करंट लगने से मौत हो गई थी। लवकुश अपनी मां, भाई और चार वर्षीय बेटे तुषार के साथ मंदिर परिसर में बने आवास में रहता था। जबकि, उसके पिता की भी मौत हो चुकी है। पिता की मौत के बाद से लवकुश मंदिर में पूजा-पाठ के साथ-साथ हवन आदि कर जीवन यापन करता था।
विज्ञापन
कोट
फोरेंसिक टीम से जांच कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। - शशांक सिंह, सीओ सिटी