{"_id":"620e81b0b8ae747cda14f88b","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2342204136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में 65 दिन बाद शुरू हुआ पासपोर्ट सेवा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में 65 दिन बाद शुरू हुआ पासपोर्ट सेवा केंद्र
विज्ञापन

बुलंदशहर। पासपोर्ट बनवाने का इंतजार देख रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। 65 दिनों के बाद प्रधान डाकघर में बने पासपोर्ट सेवा केंद्र पर पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। इससे आवेदकों को काफी राहत मिली। पहले दिन 12 लोग अपनी प्रक्रिया पूर्ण करवाने पहुंचे।
गाजियाबाद-हापुड़ की दौड़ से लोगों को राहत दिलाने के लिए दो साल पूर्व प्रधान डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोला गया। पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले जाने के बाद प्रतिदिन 40 आवेदन स्वीकार किए जाते थे। इसके बाद लोगों को गाजियाबाद और हापुड़ जाने की जरूरत नहीं पड़ी। लेकिन 12 दिसंबर को केंद्र पर लगा राउटर खराब हो गया, जो सही न होने के कारण पिछले दो माह से आवेदकों को बैरंग लौटना पड़ रहा था। आवेदकों के बैरंग लौटने पर डाक अधीक्षक द्वारा विभाग से पत्राचार किया गया। जिसे संज्ञान में लेकर गत शुक्रवार को राउटर ठीक करवा दिया गया। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन करने के दौरान पासपोर्ट सेवा केंद्र नॉट अवलेवल दिखाता रहा। सह समस्या बुधवार रात बहाल कर दी गई। डाक अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि पासपोर्ट सेवा केंद्र पर लगा राउटर सहीं करवा दिया गया है, जिसके बदले जाने पर पासपोर्ट की सुविधा बहाल कर दी गई है। पहले दिन 12 आवेदन स्वीकार किए गए। इसमें आठ की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है, जबकि चार के दस्तावेज अधूरे/कोई खामी होने पर वापस भेजा गया।