फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

बुलंदशहर में 54 मिले कोरोना संक्रमित, 95 हुए स्वस्थ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
बुलंदशहर में 54 मिले कोरोना संक्रमित, 95 हुए स्वस्थ
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में शनिवार को 54 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें 53 लोगों की आरटीपीसीआर लैब से तो एक व्यक्ति की एंटीजन किट से जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि 95 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके बाद जिले में एक्टिव केसों की संख्या 305 हो गई है।

एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि जिले में संक्रमण की रफ्तार अब धीरे-धीरे कम होने लगी है। लेकिन लोग लापरवाही न बरतें।
4146 किशोर समेत 38071 लोगों ने लगवाया टीका
बुलंदशहर। जिले में शनिवार को 258 सत्र के तहत 4146 किशोर समेत 38071 लोगों को टीका लगाया गया। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार, जिले में अब तक 27,16,410 लोगों को पहला, 17,03,114 लोगों को दूसरा और 27,760 लोगों को बूस्टर टीका लगाया जा चुका है। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने में विभाग की टीमें जुटी हुई है। प्रयास है कि जल्द से जल्द लक्ष्य को पूर्ण कर लिया जाए। शनिवार को जिले के 81 केंद्रों पर 258 सत्र का आयोजन हुआ। इस दौरान 15 से 17 आयु वर्ग के 1784 किशोरों को पहला, 3362 किशोरों को दूसरा, 18 से अधिक उम्र के 18322 लोगों को पहला तो 14005 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया। साथ 598 लोगों को तीसरा यानी बूस्टर टीका लगाया गया। कुल 38071 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed