फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

बुलंदशहर में आज 23 केंद्रों पर होगी टीईटी, 20,009 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
bulandshahr news - फोटो : KHURJA
बुलंदशहर में आज 23 केंद्रों पर होगी टीईटी, 20,009 अभ्यर्थी होंगे शामिल
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में यूपी टीईटी परीक्षा रविवार को 23 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच होगी। परीक्षा में कक्ष निरीक्षक को भी मोबाइल केंद्र में ले जाने की अनुमित नहीं रहेगी। आसपास की फोटो कापी और साइबर कैफे तक बंद रहेंगे। कड़ी निगरानी में प्रश्नपत्र के बंडल खोले और सील कराए जाएंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और केंद्र प्रभारियों को तैनात कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 20,009 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
जिले में होने वाली टीईटी यानी शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करना होगा। जिले के 23 परीक्षा केंदों पर पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित होगी। दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। यह परीक्षा दोपहर बाद 2.30 बजे से शुरू होकर शाम 5.00 बजे तक होगी। परीक्षा को सूचितापूर्ण और शांतिपूर्वक ढंग से कराने के लिए डीएम सीपी सिंह ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। परीक्षा केंद्रों पर 20,009 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें पहली पाली में होने वाली प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 11,416 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं, जबकि दूसरी पाली में होने वाली उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 8593 अभ्यर्थी शामिल हैं। परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए शासन ने गाइड लाइन जारी की है। इसके तहत परीक्षा केंद्र पर किसी भी अधिकारी को स्मार्ट फोन ले जाने की इजाजत नहीं होगी। अभ्यर्थियों को भी किसी तरह का इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने पर रोक रहेगी। परीक्षा केंद्र के आसपास 200 मीटर की परिधि के बीच धारा 144 लागू रहेगी।
विज्ञापन

केंद्र पर इन नियमों का करना होगा पालन
- परीक्षार्थियों को केंद्रों पर प्रवेश पत्र, और आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा।
- सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा।
- परीक्षा केंद्रों के सौ मीटर के दायरे में एकत्रित नहीं हो सकेगी भीड़।
- परीक्षा केंद्र पर भीड़ लगाने पर होगी कानूनी कार्रवाई।
- परीक्षा केंद्रों के सौ मीटर के दायरे में नहीं खुलेगी फोटो स्टेट की दुकान।
- सीसीटीवी कैमरे की निगाह में होगी परीक्षा, अफसरों की रहेगी पैनी नजर।
- परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे प्रशासनिक अधिकारी।
- प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर तैनात रहेंगे एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट।
- परीक्षा केंद्र पर किया जाएगा सैनिटाइज, बिन मास्क नहीं मिलेगा प्रवेश।
जिला विद्यालय निरीक्षक शिवकुमार ओझा ने बताया कि जिले में परीक्षा रविवार को 23परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी हैं। केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेंगे। केंद्रों के आस-पास फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेगी। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed