{"_id":"61ec3fec07014a4edb217788","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2330772103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मनचलों पर लगा गैंगस्टर, सभी थानों में बन रही सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मनचलों पर लगा गैंगस्टर, सभी थानों में बन रही सूची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच मनचलों पर लगा गैंगस्टर, सभी थानों में बन रही सूची
बुलंदशहर। महिलाओं और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचलों के खिलाफ जनपद पुलिस सख्त कार्रवाई के मूड में नजर आ रही है। जनपद पुलिस अब पुराना रिकॉर्ड खंगालकर मनचलों की सूची बनाकर गुंडा एक्ट मे निरूद्ध कर रही है। देहात कोतवाली, शिकारपुर और सिकंदराबाद पुलिस ने पांच मनचलों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।
देहात कोतवाली पुलिस ने गांव कमालपुर निवासी सर्जिल उर्फ सोना के खिलाफ यूपी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी सर्जिल ने बीते दिनों महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम दिया था। सिकंदराबाद पुलिस ने गांव जौली निवासी बबलू उर्फ बब्बू उर्फ शेखर के खिलाफ महिलाओं से छेड़छाड़ करने पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। इसी तरह शिकारपुर पुलिस ने दानिश व आसिफ उर्फ गोलू उर्फ दीवान निवासी डोरीवाला शिकारपुर और रोहित निवासी गांव जमालपुर शिकारपुर के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। इन तीनों पर भी महिलाओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि थाना-कोतवाली पुलिस को अन्य मनचलों की भी सूची बनाकर सभी पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।