फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

15 साल में गुड्डू ने लड़े चार चुनाव, चारों बार बदले दल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
15 साल में गुड्डू ने लड़े चार चुनाव, चारों बार बदले दल
विज्ञापन

बुलंदशहर। पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित ने एक बार फिर से चुनाव लड़ने के लिए पाला बदला है। पिछले एक माह में वह दो बार पार्टी बदल चुके हैं। अब डिबाई सीट से शिवसेना के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए मैदान में हैं। इससे पहले वह बसपा, सपा, रालोद से भी चुनाव लड़ चुके हैं और बसपा व सपा के टिकट पर दो बार विधायक भी रहे हैं।
श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित ने वर्ष 2007 में पहली बार डिबाई सीट पर बसपा के टिकट पर मैदान में ताल ठोकी थी। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का गढ़ माने जाने वाली डिबाई सीट पर उनके सामने भाजपा के टिकट पर कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह थे। इस दौरान उन्होंने राजू भैया को करीब 15 हजार मतों से हराकर पहली बार विधायक बने थे। कल्याण सिंह के गढ़ में उनके बेटे को हराने के बाद वह न केवल क्षेत्र बल्कि आसपास के जिलों में भी चर्चाओं में रहे थे। वर्ष 2012 आते-आते बसपा ने उनकी खटास बढ़ी और इस बार सपा ने उन्हें चुनावी मैदान में भेजा। यहां भी उन्होंने राजवीर सिंह को दोबारा हराया और लगातार दूसरी बार विधायक बने। इसके बाद उन्होंने सपा में भी अधिक समय नहीं दिया और वर्ष 2017 के चुनाव में बुलंदशहर सीट से रालोद के टिकट पर चुनाव लड़े। हालात यह रहे कि यहां पर गुड्डू पंडित की जमानत भी जब्त हो गई और 90 हजार से अधिक मतों से हार झेलनी पड़ी। इस बार वह चुनाव से ठीक पहले सपा में शामिल हुए थे और टिकट के लिए दावेदारी कर रहे थे। टिकट न मिलने पर उन्होंने एक बार फिर से पाला बदला और अबकी बार शिवसेना के टिकट पर चुनावी मैदान में ताल ठोकी है।
विज्ञापन

50 लाख से अधिक की संपत्ति के मालिक
गुड्डू पंडित की ओर से निर्वाचन आयोग को दिए गए ब्योरा के मुताबिक उनके पास एक लाख और पत्नी के पास एक लाख की नकदी है। साथ ही उन पर करीब 32 लाख और पत्नी के नाम पर 50 लाख रुपये की चल व अचल संपत्ति है। जबकि अपराध के ब्योरा में उनकी ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed