{"_id":"61eaf9c34cda1218b52862be","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd23302845","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर निकाल लिए 50 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदलकर निकाल लिए 50 हजार रुपये
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक के बैंक खाते से अज्ञात ठग ने एटीएम कार्ड बदलकर 50 हजार रुपये की धनराशि निकाल ली। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साठा निवासी सलमान पुत्र हशमत ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 17 जनवरी को अज्ञात ठग ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया था। इसके बाद आरोपी ने उसके बैंक खाते से एटीएम के माध्यम से 50 हजार रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी उसे अब बैंक जाने पर हुई थी। पीड़ित ने बताया कि बैंक से उसे जानकारी मिली है कि यह राशि सिविल लाइन स्थित एक एटीएम से निकाली गई है। सीओ सिटी शशांक सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर जांच की जा रही हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।