{"_id":"61e9a62020ecf0434e4ce7a4","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2329775114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस पदाधिकारियों में रोष, जलाए पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिबाई में कांग्रेस दावेदार को टिकट नहीं मिलने पर पोस्टर बैनर जलाकर रोष जताते कांग्रेस कार्यकर्त
- फोटो : BULANDSHAHR
Link Copied
कांग्रेस पदाधिकारियों में रोष, जलाए पोस्टर
विज्ञापन
डिबाई/स्याना। प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों में हाईकमान के प्रति रोष व्याप्त है। टिकट न मिलने से खफा दावेदारों ने अब निर्दलीय मैदान में उतरने के लिए ताल ठोक दी है। जबकि पदाधिकारी लगातार इस्तीफा दे रहे हैं। अब डिबाई सीट से टिकट न मिलने से खफा हरिओम दूबे ने पार्टी से बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने कार्यालय से कांग्रेस का झंडा और बैनर-पोस्टर उतारकर उन्हें फाड़ते हुए आग के हवाले कर दिया। साथ ही स्याना क्षेत्र के निवासी कांग्रेस के जिला महासचिव साजिद चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के आलाकमान ने जिला संगठन से कोई विचार विमर्श नहीं किया। दल बदलुओं को पार्टी ज्वाइन कराकर उन्हें टिकट दिया। इस पूरे प्रकरण की प्रियंका गांधी स्वयं जांच करें व दोषी आलाकमान के लोगों को बाहर का रास्ता दिखाएं। जिला उपाध्यक्ष पं देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियो की भावनाएं इससे आहत हुई हैं। अब टिकट वितरण करने वाली कमेटी के सदस्यो की गहनता से जांच होनी चाहिए। जिला सचिव आदिल चौधरी ने कहा कि इससे कांग्रेसियों की भावनाएं आहत हुई है। पूर्व उपाध्यक्ष फराहिम चौधरी व रिफाकत पठान सहित पूर्व नगर अध्यक्ष शेरू त्यागी ने भी कांग्रेस आलाकमान के प्रति अपना गुस्सा जताया। संगठन के पदाधिकारियो द्वारा अपने पदों से त्याग पत्र भी दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।