फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

प्रत्येक विधानसभा में बनेगा एक-एक पिंक बूथ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
प्रत्येक विधानसभा में बनेगा एक-एक पिंक बूथ
विज्ञापन

बुलंदशहर। महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जिले की सातों तहसीलों में एक-एक पिंक बूथ बनाया जाएगा। पिंक बूथों पर केवल महिलाएं ही मतदान कर सकेंगी और इन पर महिला कर्मियों को तैनात किया जाएगा। कार्मिक अधिकारी ने बूथों पर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के आदेश दिए हैं।
विधानसभा चुनावों में जिले की सातों तहसीलों पर 10 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए जिले में 3,070 बूथ बनाए गए हैं। महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशासन द्वारा पिंक बूथ बनाए गए हैं। बताया गया कि बूथों पर केवल महिला कार्मिक तैनात होंगी और महिलाएं वोट डाल सकेंगी। जिले की सातों विधानसभाओं में एक-एक बूथ पिंक के लिए चुना गया है। इसके लिए उस बूथ का चयन किया गया है, जिस बूथ पर सबसे ज्यादा महिला वोटर हैं। चुनाव के मुख्य कार्मिक अधिकारी के अनुसार बूथों को सजाया जाएगा और मतदाता जागरूकता के स्लोगन व वीडियो महिलाओं को दिखाई जाएंगी। इसके अलावा बूथों पर महिलाओं के बैठने के लिए व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम होंगे। बताया कि पिंक बूथ पूरी तरह से महिलाओं को अपनी और आकर्षित करेंगे। पिंक बूथों पर व्यवस्थाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है। संबंधित कर्मचारियों को दिशानिर्देश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले की सातों तहसीलों में एक-एक पिंक बूथ बनाया जाएगा। बूथों पर केवल महिला कार्मिक होंगी। वहां महिला ही मतदान करेंगी। बूथों पर तैयारियों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। बूथों का निरीक्षण कर दिशानिर्देश दे दिए हैं। - अभिषेक पांडेय, सीडीओ एवं चुनाव के मुख्य कार्मिक अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed