फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

लालू यादव के दामाद राहुल समेत नौ प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
लालू यादव के दामाद राहुल समेत नौ प्रत्याशियों ने किया नामांकन
विज्ञापन

बुलंदशहर। विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को सिकंदराबाद से सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी राहुल यादव समेत नौ प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। राहुल यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के दामाद हैं। इसके अलावा बसपा के सिकंदराबाद प्रत्याशी मनवीर गुर्जर, डिबाई से करनपाल सिंह, स्याना के आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सतवीर और खुर्जा से जयदेव समेत निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जबकि भाजपा की ओर से किसी भी सीट पर कोई नामांकन नहीं किया गया।
चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत बुधवार को नौ प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पूरा किय, जिसके तहत अब तक सातों सीटों पर 18 प्रत्याशी अपना नामांकन कर चुके हैं। इस दौरान सिकंदराबाद और डिबाई से बसपा, सपा-रालोद गठबंधन, आप के स्याना और खुर्जा प्रत्याशी के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर डिबाई से कुमारी पूनम, मुकेश कुमार, अनूपशहर से भूपेंद्र सिंह, स्याना से हिंदुस्तान उत्थान पार्टी के ज्ञानेश चौहान ने अपना नामांकन दाखिल किया। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, प्रथम चरण के तहत 21 जनवरी तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी, जिसके तहत अब सिर्फ दो दिन शेष बचे हैं।
विज्ञापन

आज ये प्रत्याशी करेंगे नामांकन
बृहस्पतिवार को भाजपा के सिकंदराबाद प्रत्याशी लक्ष्मीराज सिंह, खुर्जा प्रत्याशी मीनाक्षी सिंह, डिबाई प्रत्याशी सीपी सिंह, सदर प्रत्याशी प्रदीप चौधरी और स्याना प्रत्याशी देवेंद्र सिंह लोधी नामांकन करने के लिए तहसील पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस की सूची का अभी भी इंतजार
नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने में अब केवल दो दिन का समय शेष बचा है, लेकिन लोगों को अभी भी कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची का इंतजार है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक और रालोद नेता गजेंद्र सिंह के शामिल होने के बाद पांच सीटों पर प्रत्याशियों के नाम आखिरी चरण में हैं। जबकि दो सीटों पर प्रत्याशियों के नाम बृहस्पतिवार को जारी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed