{"_id":"61e6f5bf091c9b7f3c2f92b4","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd23288152","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार को बंधक बनाकर 11.50 लाख की डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार को बंधक बनाकर 11.50 लाख की डकैती
विज्ञापन
यमुनापुरम कालोनी में डकैतों द्वारा बनाएं गए बंधक घटना की जानकारी देते हुए।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार को बंधक बनाकर 11.50 लाख की डकैती
बुलंदशहर। देहात कोतवाली की यमुनापुरम कॉलोनी में हथियारबंद पांच बदमाशों ने सोमवार की शाम दिन ढलते ही एक घर में घुसकर मकान मालिक, उसके परिवार व किराएदारों के हाथ पैर बांध कर बंधक बना लिया। साथ ही इस दौरान बदमाशों ने मकान मालिक और किराएदार के कमरों से करीब 1.52 लाख रुपये की नकदी और करीब 10 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए। साथ ही विरोध करने पर घर के एक वृद्ध के साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया और उनका चश्मा भी तोड़ दिया। वहीं, पुलिस ने मामले में खेल करते डकैती के मामले को चोरी में दर्ज कर लिया है।
एफ-19 यमुनापुरम कालोनी निवासी संजय सिंह ने बताया कि वह एक कंपनी में मार्केटिंग का काम करते हैं। मंगलवार शाम करीब सात बजे वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में ही मौजूद थे। उनके पिता परमानंद अपने कमरे में टीवी देख रहे थे। जबकि, वह दूसरे कमरे में थे। इसी दौरान घर के मुख्य द्वार से करीब पांच हथियारबंद बदमाश उनके घर में घुस आए। उनकी पत्नी बबीता, पुत्री यशी और पुत्र यश ने उन्हें अंदर जाने से रोका तो आरोपियों ने हथियार निकालकर उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया। साथ ही सभी को एक कमरे में ले गए। जहां बदमाशों बेडशीट के चाकू से कई टुकड़े किए और सभी के हाथ पैर बांध कर कमरे में बंद कर लिया और फोन भी छीन लिए। शोर शराबा करने पर आरोपियों ने संजय व उनके पिता परमानंद के साथ मारपीट भी की। जिससे परमानंद के आंख के नीचे चोट लगी और उनका चश्मा भी टूट गया। इसी दौरान बदमाशों ने उनके किराएदार मदन सिंह, उनकी पत्नी वंदना और पुत्री स्नेहा को भी गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशें ने घर के कमरों में जाकर तोड़फोड़ की और मकान मालिक की करीब एक लाख रुपये की नकदी और करीब छह लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात लूट लिए। इसके बाद आरोपियों ने किराएदार के कमरों को खंगाला, जहां से 52 हजार रुपये की नकदी और करीब चार लाख रुपये के जेवरात लूटे। इसके बाद बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित पक्ष की सूचना पर एसपी सिटी समेत थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि पुलिस ने अपनी मनमर्जी से मुकदमा चोरी की धाराओं में दर्ज कर लिया है। जिससे पीड़ित पक्ष में पुलिस की कार्रवाई से रोष व्याप्त है।
जल्द वारदात का होगा राजफाश
एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज की गई है। गहनता से विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।