फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

सिर में ईंट मारकर की युवक की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
सिर में ईंट मारकर की युवक की हत्या
विज्ञापन

डिबाई। कोतवाली क्षेत्र के गांव घुसराना में एक युवक की हत्या कर दी गई। आरोपी युवक की हत्या कर उसके शव को अपने घर में ही छोड़कर फरार हो गए। रातभर घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, जिसके बाद गांव निवासी एक आरोपी के घर में उसका शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। वारदात के बाद मृतक के परिजनों का रो-र्रोकर बुरा हाल है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अवैध संबंधों के कारण युवक की हत्या की गई है।
क्षेत्र के गांव घुसराना निवासी नीतू सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को वह अपने भाई रामू (20), योगेंद्र और श्रीराम के साथ खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान गांव निवासी सत्यवीर सिंह, कालू, सचिन, गोलू उनके खेत पर आए और रामू को अपने साथ बुलाकर ले गए। आरोपियों ने उस दौरान कहा था कि वह उसे साबितगढ़ चीनी मिल पर गन्ना डालने के लिए ले जा रहे हैं। लेकिन, रातभर रामू घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की तो आरोपी सत्यवीर सिंह ने बताया कि उसके भाई का शव गांव निवासी आरोपी मोनू के घर में पड़ा हुआ है। परिजन मौके पर पहुंचे तो उसका शव घर के पिछले हिस्से में पड़ा हुआ था। जबकि, आरोपी मोनू, उसकी पत्नी रिचा व अन्य लोग फरार थे।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। मृतक के सिर पर रॉड व ईंट से वार कर हत्या की गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी मोनू किसी दूसरे जिले में रहकर काम करता है। गांव में उसकी पत्नी के साथ मृतक रामू के संबंध थे। इसी के कारण हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। तहरीर के आधार पर आरोपी सत्यवीर सिंह, कालू, सचिन, गोलू, कुलदीप, रिचा और मोनू के खिलाफ थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी किसी भी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
तहरीर के आधार पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण रिचा और रामू के अवैध संबंधों का होना सामने आया है। जल्द ही राज फाश कर दिया जाएगा। - वंदना शर्मा, सीओ डिबाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed