{"_id":"61e6f4f233412d380068af98","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd232880836","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ी तमंचा फैक्टरी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पकड़ी तमंचा फैक्टरी, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने पकड़ी तमंचा फैक्टरी, एक गिरफ्तार
बुलंदशहर। स्वॉट और देहात कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से जंगल में एक खंडहर के पीछे चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी है। इस दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार कर मौके से 22 बने-अधबने तमंचे, रिवॉल्वर और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। एक अन्य बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। इसके अलावा भी पुलिस ने तीन अवैध शस्त्र फैक्टरी समेत तीन जगह पकड़े वाहन चोर पकड़े हैं।
एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने मंगलवार को कोतवाली देहात में प्रेसवार्ता कर बताया कि सोमवार रात देहात कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम को सूचना मिली कि गांव भांसौली के जंगल में बंद पड़े एक खंडहरनुमा घर के पीछे अवैध रूप से शस्त्र बनाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर दोनों टीमों ने मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी। पुलिस टीम ने मौके से अवैध शस्त्र बनाते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया वहीं उसका साथी फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने छह तमंचे, तीन देशी रिवॉल्वर, एक पोनिया बंदूक, 12 अधबने तमंचे बरामद किए। इसके अलावा कई कारतूस, अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण जिनमें लोहे की बट, पत्ती, नाल, प्लास, पेचकस आदि सामान बरामद हुआ।
पकड़े गए आरोपी की पहचान धर्मपाल निवासी गांव शकरपुर थाना नरसेना के रूप में हुई। आरोपी धर्मपाल ने बताया कि आर्थिक लाभ के लिए वह अपने साथियों के साथ मिलकर तमंचे बना रहा था। आसपास के क्षेत्र में तमंचे को 4 से 5 हजार रुपये और रिवॉल्वर को 40 से 50 हजार रुपये में बेच दिया जाता था। आरोपी पहले भी अवैध शस्त्र बनाने में जेल जा चुका है। पुलिस ने पूछताछ कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
छतारी, खुर्जा में भी पकड़ीं दो फैक्टरी
तीन दिन पूर्व खुर्जा नगर पुलिस और छतारी पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी थीं। इसके अलावा नगर कोतवाली पुलिस ने दो वाहन चोर और जहांगीराबाद पुलिस व खानपुर पुलिस ने भी वाहन चोर गिरफ्तार कर जेल भेजे हैं।