{"_id":"61e6ef528e9a903be16464bf","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2328771190","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान कार से मिले 24.50 लाख रुपये किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग के दौरान कार से मिले 24.50 लाख रुपये किए जब्त
विज्ञापन

स्याना। चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है और चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करने के लिए पुलिस, स्टेटिक टीमें लगातार काम कर रही हैं। स्याना के बुलंदशहर बस स्टैंड पर चेकिंग के दौरान टीम ने एक कार से 24.50 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। कार सवार दो लोग रकम कहां से आई है, इससे संबंधित पुख्ता जानकारी या दस्तावेज नहीं दिखा सके। फिलहाल स्टेटिक टीम ने रकम को जब्त कर ट्रेजरी में जमा करा दिया है।
स्टेटिक मजिस्ट्रेट राजकुमार शर्मा ने बताया कि चुनाव की आदर्श आचार संहिता लगने के बाद एक नियत रकम से अधिक रकम लाने व ले जाने पर पाबंदी है। यदि आप रकम से संबंधित जरूरी दस्तावेज दिखा देते हैं तो वह रकम आपको लौटा दी जाती है अन्यथा उसे जब्त कर लिया जाता है। मंगलवार शाम को टीम के साथ बुलंदशहर अड्डे पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान गढ़ की ओर से आ रही स्कॉर्पियो कार को रोककर तलाशी लेनी शुरू की तो उसमें से 24.50 लाख रुपये की नकदी मिली। कार में गभाना निवासी शेरपाल और रविंद्र मौजूद थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनका लोहे के छल्ले और बैरिंग बनाने का काम है। यह रकम वह मुजफ्फरनगर और हापुड़ के अपने व्यापारी से उगाही कर लाए हैं। साथ ही हापुड़ से अब वाया स्याना होते हुए गभाना जा रहे थे। लेकिन, दोनों व्यापारी रकम के संबंध में पुख्ता सुबूत नहीं दे पाए। स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने बताया कि रकम को जब्त कर ट्रेजरी में जमा करा दिया गया है।