फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

खतरा : चिकित्सक, पुलिसकर्मी समेत 447 मिले कोरोना संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
खतरा : चिकित्सक, पुलिसकर्मी समेत 447 मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम नहीं हो पा रही है। लगातार दूसरे दिन भी कोरोना संक्रमण का आंकड़ा चार सौ के पार रहा। सोमवार को चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, न्यायालय कर्मी और पुलिस विभाग से संबंधित लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इस दौरान जिलेभर में 447 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राहत की बात ये है कि 378 लोग स्वस्थ हुए है। इसके बाद जिले में एक्टिव केसों की संख्या 1,824 हो गई है। इसके बावजूद लोगों की लापरवाही जारी है। सोमवार को नगर के नुमाइश मैदान में लोगों की सुबह से शाम तक भीड़ लगी रही। इतना ही नहीं साप्ताहिक बाजार में लोगों के बीच कोरोना का कोई भय नजर नहीं आया और ग्राहकों से लेकर दुकानदार बिना मास्क नजर आए।
जिले में 30 दिसंबर को कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दी थी। इसके बाद से लगातार कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ रहा है। शहर से लेकर गांवों तक कोरोना संक्रमण फैलता ही जा रहा है। यहां तक की बचाव में जुटे स्वास्थ्य कर्मियों के साथ पुलिस कर्मी, बैंककर्मी, न्यायालय कर्मी समेत अनेक सरकारी विभागों के कर्मचारी और अधिकारी भी संक्रमण की चपेट में आ रहे है। लेकिन इसके बावजूद प्रशासनिक अफसर और पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई न किये जाने से लोगों की लापरवाही जारी है। वहीं, इस बार एक व्यक्ति से करीब 10 लोगों में संक्रमण फैल रहा है। जिससे कोरोना चेन बन रही है। इसकी चपेट में अब तक कई परिवार आ चुके है। हालांकि स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि इस बार कोरोना संक्रमण घातक रूप में नहीं है। मरीज तीन से चार दिन में स्वस्थ हो जा रहे है। सोमवार को जिले में 366 लोगों की आरटीपीसीआर से और 81 लोगों की रैपिड एंटीजन किट से जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

सर्वाधिक मामले बुलंदशहर नगर में मिले
एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ रोहताश यादव ने बताया कि सोमवार को सर्वाधिक कोविड के मामले बुलंदशहर में रहे। नए संक्रमित में सिकंदराबाद और जहांगीराबाद निवासी चिकित्सक, अनूपशहर कोर्ट में तैनात चार कर्मी समेत अन्य स्थानों पर तैनात पुलिस कर्मी आदि संक्रमित मिले है। बताया कि बुलंदशहर में 128, बीबीनगर में 49, खुर्जा में 43, सिकंदराबाद में 39, अनूपशहर में 36, जहांगीराबाद में 26, लखावटी व स्याना में 22-22, ऊंचागांव में 20, गुलावठी में 19, शिकारपुर में 14, अरनिया व दानपुर में सात-सात, अगौता व पहासू में छह-छह और डिबाई निवासी तीन व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। लोगों से अपील है कि एहतियात बरते और कोविड गाइड लाइन का पालन करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed