{"_id":"61e31664209f890df9394fa7","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd232747596","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती की योजना बनाते तीन शातिर डकैत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैती की योजना बनाते तीन शातिर डकैत गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुखबिर की सूचना पर डकैती की योजना बनाते तीन शातिर डकैतों को गंगेरूआ फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया है। जिनके पास से अवैध असलहे भी बरामद किए हैं। पूर्व में भी आरोपी डकैती की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। गिरफ्तारी के बाद तीनों डकैतों का चालान कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
सीओ सिटी शशांक सिंह ने बताया कि शुक्रवार को देहात कोतवाल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि तीन शातिर बदमाश गंगेरूआ फ्लाईओवर के निकट डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही वह टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद तीनों बदमाश भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन, पुलिस टीम ने कुछ ही दूरी पर आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों की शिनाख्त हासिम, तारिक निवासीगण गांव नगला कुंबा थाना जानी मेरठ और हकीकत निवासी गांव रसूलपुर धभेड़ी थाना बुढ़ाना मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। आरोपियों के पास से पुलिस ने अवैध असलाह भी बरामद किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पूर्व में भी लूट व डकैती की वारदातों को कर चुके हैं। इनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।