{"_id":"61e315ba0465d5774a520e5b","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2327473122","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकारपुर में बसपा प्रत्याशी रफीक फड्डा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकारपुर में बसपा प्रत्याशी रफीक फड्डा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शिकारपुर। एक ओर चुनाव आयोग ने जनसभा और बैठकों पर रोक लगाकर वर्चुअल प्रचार प्रसार की छूट दी हुई है तो वहीं, अभी से ही प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग को ठेंगा दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को क्षेत्र के गांव महमूदपुर में बिना अनुमति के दर्जनों लोगों को एक घर में एकत्रित कर बसपा प्रत्याशी रफीक फड्डा बैठक करते हुए मिले। थाना पुलिस ने रफीक समेत छह नामजद और 50-60 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना प्रभारी ऋषिपाल शर्मा ने बताया कि शनिवार को वह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। जब वह दोपकर करीब तीन बजे टीम के साथ गांव महमूदपुर पहुंचे तो जानकारी मिली कि गांव निवासी खैमचंद के घर पर काफी संख्या में लोग एकत्र हैं। मौके पर पहुंच कर देखा तो वहां बसपा प्रत्याशी हाजी रफीक फड्डा गांव निवासी प्रेमपाल विधानसभा अध्यक्ष शिकारपुर, जमील गाजी नगर अध्यक्ष शिकारपुर, खेमचंद और रफीक के भाई कदीम फड्डा समेत 50-60 अज्ञात आरोपी चुनावी बैठक कर रहे थे। जब उनसे बैठक की परमिशन मांगी गई तो वह भी उनके पास नहीं मिली। इस दौरान आरोपियों ने मास्क भी नहीं लगाया हुआ था। आरोप है कि उन्होंने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन व कोविड नियमों का भी पालन नहीं किया है। इसी संबंध में सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।