{"_id":"61e1b9a98a01c100543b8c91","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2327006147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला
बुलंदशहर। सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव चिरचिटा में बुधवार को जिला बदर अपराधी को पकड़ने गई थाना पुलिस के साथ आरोपी पक्ष के लोगों ने मारपीट की और फायरिंग की। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन, आरोपी के अलावा हमला करने वाले अभी भी पुलिस के चंगुल से दूर हैं।
थाना प्रभारी सलेमपुर सोमनाथ राय ने बताया कि बुधवार दोपहर को उन्हें सूचना मिली थी कि क्षेत्र के गांव चिरचिटा निवासी जिला बदर अपराधी सलमान गांव में ही मौजूद है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी सलमान अपने अन्य साथियों के साथ खड़ा था। पुलिस ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो पांचों नामजद आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। लेकिन, पुलिस टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया। जबकि, उसके साथी भाग निकले। इसी दौरान आरोपी के परिजन व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आरोपियों ने पुलिस टीम पर जमकर पथराव कर दिया, साथ ही टीम के साथ हाथापाई भी की गई। जिसमें थाना प्रभारी और दो सिपाही चोटिल हो गए। सूचना पर अन्य पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन अन्य आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी सलमान, इमरान, आशिक, आरिफ, अफजाल समेत आठ से दस अज्ञात महिलाएं और अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोट =
मामले में जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर व दो सिपाही मामूली रूप से घायल हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - बजरंग बली चौरसिया, एसपी देहात
विज्ञापन
--
इंस्पेक्टर और परिवहन विभाग कर्मियों के बीच मारपीट
बुलंदशहर। नगर स्थित पुलिस लाइन परिसर में बीते दिनों एक इंस्पेक्टर की परिवहन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच विवाद के बाद हाथापाई हो गई। बताया जाता है कि विभाग की एक शाखा में तैनात इंस्पेक्टर गत सोमवार को अपनी प्राइवेट कार को लेकर लाइन स्थित परिवहन विभाग की शाखा में धुलवाने के लिए पहुंचे थे। बताया गया कि उस दौरान परिवहन शाखा के कर्मचारी कहीं जा रहे थे, उन्होंने उक्त इंस्पेक्टर से कहा कि वह जाते समय सबमर्सिबल बंद कर दें। इसी बात को लेकर इंस्पेक्टर और परिवहन शाखा के कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद हाथापाई में तब्दील हो गया और इंस्पेक्टर व शाखा के कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें इंस्पेक्टर व व शाखा के एक उपनिरीक्षक मामूली रूप से घायल हो गए। अफसरों ने मामला आपसी बातचीत के बाद निपटा दिया है। अफसरों से इस संबंध में पूछताछ की गई तो उन्होंने जानकारी होने से इनकार कर दिया। वहीं, उक्त इंस्पेक्टर गैर जनपद स्थानांतरण होने पर दो दिन पूर्व अपनी रवानगी करा चुके हैं। सीओ लाइन व सिटी शशांक सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है। उनके समक्ष कोई शिकायत नहीं आई है।