{"_id":"61e1b9a7ba64330d425dc085","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2327005139","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन पढ़ कर लौट रही छात्रा से बाइक सवारों ने की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूशन पढ़ कर लौट रही छात्रा से बाइक सवारों ने की छेड़छाड़
विज्ञापन

खानपुर। नगर से ट्यूशन पढ़ कर साइकिल से अपने गांव वापस जा रही छात्रा के साथ बाइक सवार मनचलों ने छेड़छाड़ की। छात्रा के शोर मचाने पर राहगीरों को एकत्र होता देख मनचले बाइक लेकर भाग निकले। घर पहुंचकर घटना की सूचना देने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा नगर से बृहस्पतिवार को ट्यूशन पढ़कर साइकिल से घर वापस आ रही थी। लखावटी रोड पर पेट्रोल पंप के पास छात्रा को अकेली देखकर बाइक सवार दो युवकों ने छात्रा का पीछा करना शुरू कर दिया। छात्रा को अकेला देखकर एक मनचले ने साइकिल रोककर उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। छात्रा के विरोध करने पर मनचलों ने छात्रा को बाइक पर खींचने का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर कई राहगीर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों को अपनी ओर आता देख बाइक सवार मनचले भाग निकलने में कामयाब रहे। पीड़ित छात्रा ने आपबीती घर जाकर परिजनों को बताई। घटना से आहत पीड़ित छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी मनचले युवकों पर कार्रवाई की मांग की है।
तीन दिन पूर्व छेड़छाड़ की घटना भी नहीं हुई दर्ज
क्षेत्र में तीन दिन पूर्व स्कूल से वापस घर लौट रही छात्रा के साथ तीन युवकों ने छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर भाई के साथ मारपीट की थी। घटना को तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है। छेड़छाड़ की घटना दर्ज ना होने से अपराधियों के हौसले बुलंद है।
विज्ञापन
कोट =
छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है, छात्रा पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। मामले की गहनता से जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- अलका सिंह, सीओ