फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

कुराना टोल प्लाजा पर भाकियू का हंगामा, 40 मिनट तक फ्री कराया टोल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
कुराना टोल प्लाजा पर भाकियू का हंगामा, 40 मिनट तक फ्री कराया टोल
विज्ञापन

गुलावठी। गुलावठी-हापुड़ मार्ग स्थित ग्राम कुराना टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन (असली गुट) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को किसानों के निजी वाहनों से टोल वसूलने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा को 40 मिनट तक फ्री करा दिया। पुलिस व टोल कर्मियों के समझाने पर कार्यकर्ता वापस लौट गए।

भाकियू के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बाना के नेतृत्व में कार्यकर्ता ग्राम कुराना टोल प्लाजा पर पहुंचे तथा हंगामा शुरू कर दिये। कार्यकर्ताओं ने टोल को फ्री करा दिया। जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बाना का कहना था कि किसानों के निजी वाहनों से टोल वसूला जा रहा है। उन्होंने मांग की कि किसानों के वाहनों को टोल मुक्त किया जाए। किसानों के हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बताया कि आदर्श आचार संहिता लग रही है। हंगामा व प्रदर्शन नहीं कर सकते। उधर, टोल प्लाजा अधिकारियों का कहना था कि किसानों के कृषि यंत्र, कृषि उपयोगी वाहन तथा मंडी में फसलों के क्रय-विक्रय हेतु जाने वाले वाहनों को ही छूट की सीमा के दायरे में रखा गया है। इसके अतिरिक्त किसानों के अन्य निजी कार आदि वाहनों को कोई छूट प्राप्त नहीं है। उधर, कुराना टोल प्रबंधक जीबी सिंह का कहना है कि कार्यकर्ताओं के हंगामे के कारण करीब 40 मिनट तक टोल फ्री रहा। 30 से 35 हजार रुपये के आसपास टोल प्लाजा को नुकसान पहुंचा है। इस संबंध में पुलिस को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed