फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

44 लाख के बिल फर्जीवाड़े में कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
44 लाख के बिल फर्जीवाड़े में कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

अनूपशहर। बिजली उपभोक्ताओं के साथ 44 लाख रुपये के फर्जीवाड़े में कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसडीओ ने आरोप लगाया है कि उसकी गैरमौजूदगी में कंप्यूटर ऑपरेटर ने फर्जी तरीके से उपभोक्ताओं के बिल कम कर दिए थे। जिसके चलते विभाग को लाखों रुपये का चूना लगा है।
उपखंड क्षेत्र में 24500 घरेलू, 955 वाणिज्यिक और 3200 ट्यूबवेल उपभोक्ता हैं। घरेलू कनेक्शन वाले 400 बिजली उपभोक्ताओं को उस समय झटका लगा, जब दिसंबर माह के बिलों में सामान्य से दस गुना तक अधिक का एरियर बिल में जुड़कर आया। जब इस संबंध में उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों से शिकायत की तो अधिकारियों ने भी वर्षों पुराना बकाया होने का दावा करते हुए उपभोक्ताओं को टरका दिया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के करीब 400 उपभोक्ताओं के बिलों में 44 लाख रुपये की धनराशि जोड़ी गई है। अब मामले में बिजली निगम के एसडीओ सुभाष चंद ने कंप्यूटर ऑपरेटर नितिन कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि मेरी गैरमौजूदगी में आरोपी ने फर्जी तरीके से सैकड़ों उपभोक्ताओं का बिल कम कर दिया। आरोप है कि मेरी गैरमौजूदगी में चार्ज देखने वाले प्रभारी अधिकारी की आईडी का भी दुरुपयोग किया गया। जब मामले की जानकारी हुई तो आरोपी से पूछताछ की, इसके बाद आरोपी ने कार्यालय आना बंद कर दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू की है। एसडीओ ने बताया कि जिन बिलों में से धनराशि कम की गई थी, उस धनराशि को मय जुर्माना वसूलने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जनवरी 2018 से नवंबर 2021 तक लाखों का चूना
एसडीओ ने दावा किया है कि उनकी आईडी से जनवरी 2018 से नवंबर 2021 तक बिलों में फर्जीवाड़ा किया गया। पूरे मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने वाले अधिकारी अब खुद भी अपने बुने जाल में उलझते जा रहे हैं। इस मामले में अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं, कि आखिर उन्होंने अपनी गोपनीय आईडी और पासवर्ड कंप्यूटर ऑपरेटर को क्यों दिया। प्रभारी अधिकारी की आईडी से फर्जीवाड़े की बात भी अधिकारियों के हजम नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन वर्षों से चलता रहा फर्जीवाड़ा, अधिकारी रहे मौन
बिजली के बिलों से रकम को कम करने का फर्जीवाड़ा करीब तीन वर्षों तक अधिकारियों की आईडी से होता रहा, लेकिन अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। चर्चा है कि अधिकारियों की मिलीभगत से ही पूरा फर्जीवाड़ा किया गया और बाद में जब खुद को फंसता पाया गया तो आरोपियों ने कंप्यूटर ऑपरेटर को बलि का बकरा बना दिया। दूसरी ओर एसडीएम व अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी कोई विभागीय जांच शुरू नहीं की गई है।

चीफ इंजीनियर बिजली निगम अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आगे की जांच पुलिस करेगी, जल्द ही मामले में जांच टीम गठित की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed