{"_id":"61e06529d9ff1855436815b2","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd232656243","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो उर्वरक की दुकानों के लाइसेंस निलंबित, 25 को थमाए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो उर्वरक की दुकानों के लाइसेंस निलंबित, 25 को थमाए नोटिस
विज्ञापन

बुलंदशहर। शासन के आदेश और डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग की तीन टीमों ने बृहस्पतिवार को जिले भर में 57 उर्वरक की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितताएं मिलने पर दो उर्वरक की दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए। जबकि 25 दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिए हैं। अफसरों के अनुसार, इस तरह का निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा। किसी भी उर्वरक विक्रेता को मनमानी नहीं करने दी जाएगी।
डीएम के आदेश पर उप कृषि निदेशक शिव कुमार की टीम ने 15 उर्वरक की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों पर रजिस्टर आदि पूरे नहीं मिलने पर 10 दुकानदारों को नोटिस जारी किए, जबकि आठ दुकानों से उर्वरक का सैंपल भरा है। इसी तरह जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया की टीम ने 27 दुकानों का निरीक्षण किया। अनियमितता पाए जाने पर दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की। इसके अलावा 13 दुकानदारों को नोटिस जारी किए, जबकि 10 उर्वरक के सैंपल भरे। जिन दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। वहां पर रजिस्टर आदि पूरे नहीं मिले और कई तरह की अनियमितताएं भी पाई गई। जिला कृषि रक्षा अधिकारी धनन्जय सिंह की टीम ने 15 दुकानों का निरीक्षण करते हुए दो दुकानदारों को नोटिस जारी किए और चार उर्वरक के सैंपल भरे हैं। निरीक्षण के लिए जिला भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. घनश्याम वर्मा की टीम भी गठित की थी, लेकिन प्रशासनिक काम के चलते उनके द्वारा किसी भी दुकान का निरीक्षण नहीं किया गया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जो भी उर्वरक के सैंपल भरे गए हैं। उन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। लैब से रिपोर्ट मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। डीएम के आदेश पर किए गए निरीक्षण की रिपोर्ट भी बनाकर भेज दी है।