फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

दो लोगों के खाते से पेटीएम के जरिये ठगे 20-20 हजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
दो लोगों के खाते से पेटीएम के जरिये ठगे 20-20 हजार
विज्ञापन

बुलंदशहर। पेटीएम के माध्यम से शातिर अपराधियों ने देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला और एक व्यक्ति के खाते से धोखाधड़ी कर 20-20 हजार रुपये निकाल लिए हैं। दोनों ही मामलों में पीड़ितों ने एसएसपी के आदेश पर देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

देहात कोतवाली की यमुनापुरम कालोनी निवासी निशा चौधरी ने तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों अज्ञात शातिर ने किसी तरह उसका पेटीएम अकाउंट हैक कर लिया। जिसके माध्यम से आरोपी ने खाते से 20 हजार रुपये आनलाइन ट्रांसफर कर लिए हैं। इसकी जानकारी उसे मैसेज आने पर हुई। पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल ने मामले की जांच की तो पता चला कि कर्नाटक प्रदेश के कडई गुडा रोड नंदल बट्टी मानवी रायचूर निवासी युवक लथा ने यह रकम ट्रांसफर की है। देहात कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव मानकपुर निवासी अमित कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उसके खाते से भी शातिर ठगों ने पेटीएम अकाउंट हैक कर 20 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। मामले की शिकायत पर साइबर सेल ने जांच पड़ताल की तो जानकारी हुई कि सहारनपुर के जमालपुर मुस्त निवासी बिलाल और राजस्थान प्रदेश के पही जोरा भरतपुर निवासी कबीरुद्दीन ने यह रकम ट्रांसफर की है। मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ सिटी शशांक सिंह ने बताया कि जल्द ही दबिश देकर आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed