फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BSP Candidate List Bulandshahr: BSP Announced Three Candidates for Upcoming Assembly Election 2022

Bulandshahr News: बसपा ने घोषित किए तीन और प्रत्याशी, दो विधानसभा सीटों पर शुक्रवार को प्रत्याशी घोषित होने की उम्मीद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 04:44 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल अपने चरम की और बढ़ रहा है। एक ओर जहां एक पार्टी से दूसरी पार्टी में नेताओं का आना जाना लगा हुआ है। इसी दौरान सभी पार्टियां अपनी उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर रही हैं। इसी क्रम में बसपा ने तीन और सीटों पर टिकट की घोषणा की है।

विज्ञापन
BSP Candidate List Bulandshahr: BSP Announced Three Candidates for Upcoming Assembly Election 2022
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा चुनावों के लिए बसपा ने तीन और सीटों पर टिकट की घोषणा की है। अब जिले में बसपा की ओर से पांच विधानसभाओं पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जबकि दो विधानसभा सीटों पर शुक्रवार को प्रत्याशी घोषित होने की उम्मीद है। बसपा जिलाध्यक्ष कमल राजन ने बताया कि पार्टी की ओर से जिले में सिकंदराबाद सीट से मनवीर गुर्जर, अनूपशहर से रामेश्वर लोधी, डिबाई से करनपाल लोधी को प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले स्याना से पंडित सुनील भारद्वाज तथा खुर्जा से विनोद प्रधान को पार्टी ने टिकट दिया था। जिलाध्यक्ष कमल राजन ने कहा कि बसपा सभी दलों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।

विज्ञापन


बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा यह पहले ही बता चुके हैं कि इस समय उम्मीदवारों की कतार है और एक-एक सीट पर कई-कई उम्मीदवार लाइन में लगे हुए हैं। जबकि दूसरे दलों के पास उम्मीदवार तक पूरे नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बसपा सभी दलों की पार्टी है और खासतौर से ब्राह्मण वर्ग इस बार बसपा को अपना समर्थन प्रदान कर रहा है। यही कारण है कि 2007 की तरह सोशल इंजीनियरिंग भी जिसे कहा जाता है बसपा सुप्रीमो वही कर रही हैं। हमें इस बात का पूरा भरोसा है कि 2007 जैसे ही परिणाम इस चुनाव में आने वाले हैं। इसके लिए विभिन्न सीटों पर उनकी तैयारी हो चुकी है और उम्मीदवारों का चुनाव उनकी क्षमता को देखते हुए किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने साफ कर दिया कि बसपा सुप्रीमो मायावती चुनाव नहीं लड़ेंगी। इसके साथ ही वो भी चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे। उनका दावा है कि समाजवादी पार्टी 400 सीटें तो तब जीतेगी जब उसे 400 उम्मीदवार मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed