{"_id":"61df104cf4d54147f009f8c0","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd232613048","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर भाई को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर भाई को पीटा
विज्ञापन

खानपुर। नगर के एक इंटर कॉलेज से भाई के साथ लौट रही छात्रा के साथ कुछ मनचलों ने अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर मनचलों ने उसके भाई को भी पीटा। घटना का पता चलने पर गुस्साए परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर बताया की मंगलवार को उनकी पुत्री नगर स्थित एक इंटर कॉलेज की छात्रा है। मंगलवार को स्कूल बंद होने के बाद भाई के साथ घर वापस आ रही थी। नई सब्जी मंडी के पास पहले से घात लगाए बैठे चार मनचलों ने छात्रा के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिस पर उसके भाई ने विरोध किया। इस पर आरोपियों ने उसके साथ हाथापाई की। शोर होने पर स्थानीय लोगों को पास आता देख चारों धमकी देकर भाग निकले। मंगलवार शाम बाजार से सामान लेने गए छात्रा के भाई को अकेला देख आरोपी युवकों ने उसे दबोच लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद मौके पर दर्जनों लोग एकत्रित हो गए और आरोपी फिर से भाग निकले। परिजनों ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सीओ अलका सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।