फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

सीएचसी लखावटी में प्रसव के लिए घंटों तड़पती रही महिला, हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
सीएचसी लखावटी में प्रसव के लिए घंटों तड़पती रही महिला, हंगामा
विज्ञापन

औरंगाबाद। लखावटी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रसव के लिए आई महिला उपचार के अभाव में घंटों दर्द से तड़पती रही। मगर, अस्पताल में तैनात चिकित्सकों ने दर्द से कराह रही महिला को भर्ती नहीं किया। इससे गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और महिला को ले जाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
गांव ईलना निवासी दुर्गेश सिंह पत्नी मोनी का प्रसव कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी पर ले गया थे। अस्पताल परिसर में पहुंचने के बाद मोनी को प्रसव पीड़ा होने लगी। उसको भर्ती कराने के लिए महिला का पति चिकित्सकों से गुहार लगाता रहा, लेकिन अस्पताल में तैनात चिकित्सकों ने दर्द से करा रही महिला को भर्ती करना तो दूर उसे देखना भी मुनासिब नहीं समझा। गुस्साए परिजनों ने चिकित्सकों के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे का भी अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों पर कोई असर नहीं हुआ। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे किराए की कार करके बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे और वहां पर उपचार के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन

पीड़ित महिला के पति दुर्गेश ने सीएमओ और डीएम से अस्पताल पर तैनात चिकित्सकों की शिकायत करने की बात कही है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed