{"_id":"61df0f8882494d78dc5e2a42","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2326128131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने चाचा-भतीजे से 40 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने चाचा-भतीजे से 40 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन

जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव सांखनी के निकट बाइक सवार बदमाशों ने चाचा-भतीजे से 40 हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित चाचा-भतीजे नगर स्थित एक बैंक से रुपये निकालकर घर वापस जा रहे थे। पीड़ित ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव के कारौंजी निवासी प्रहलाद बुधवार को भतीजे पुष्पेंद्र के साथ नगर स्थित एक बैंक आए थे। बैंक से 40 हजार रुपये निकालने के बाद प्रहलाद अपने भतीजे के साथ बाइक से अपने गांव वापस जा रहे थे। पीड़ित के अनुसार बाइक को गांव की तरफ मोड़ते ही पीछे से बाइक से आए दो बदमाशों ने उन्हें डरा धमकाकर 40 हजार रुपये लूट लिए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बैंक के बाहर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है।