{"_id":"61df0e18fe246f14a55ec13c","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2326116117","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति ने किया पत्नी और बेटी पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति ने किया पत्नी और बेटी पर हमला
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी और पुत्री पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव रमपुरा निवासी पीड़ित महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसका पति आपराधिक प्रवृत्ति का है और आए दिन उसके साथ लाठी-डंडा आदि से मारपीट करता है। पति के एक महिला रिश्तेदार से अवैध संबंध हैं। पुत्री के पढ़ाई करने पर आरोपी पति उसके साथ भी बुरी तरह मारपीट करता है। मारपीट कर वह अपनी बहन के घर चला जाता है। पीड़िता का आरोप है कि बीते दिनों जब उसने पति से उसके अवैध संबंधों का विरोध किया तो आरोपी ने उसे और उसकी पुत्री को बुरी तरह पीटा। पिटाई से उसकी टांग की हड्डी टूट गई। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया। पीड़िता ने बताया कि पति की धमकी के कारण उसे भविष्य में हत्या की आशंका है। कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।