फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र में अनियंत्रित बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। जबकि, दूसरे को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

अगौता थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी निवासी नरेश ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार सुबह वह अपने पुत्र गगन और उसके साथी के साथ बाइक से किसी काम से बुलंदशहर गए थे। देर शाम वहां से लौटने के दौरान अनूपशहर रोड पर उनके पुत्र की बाइक में एक अनियंत्रित बस ने टक्कर मार दी। हादसे में उनका पुत्र गगन (25), पिता नरेश और उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन, गगन की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। सीओ सिटी शशांक सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर बस के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed