{"_id":"61df086dc0026347562ed3c6","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2326085186","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीकाकरण में लापरवाही पर 42 माध्यमिक विद्यालयों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीकाकरण में लापरवाही पर 42 माध्यमिक विद्यालयों को नोटिस
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना से बचाव का टीका लगाने में लापरवाही बरती जा रही है। इस पर 42 माध्यमिक विद्यालयों को नोटिस जारी कर प्रधानाचार्यों से जवाब तलब किया गया है। डीआईओएस ने डीएम के आदेश पर बृहस्पतिवार तक शत प्रतिशत टीकाकरण करने के भी निर्देश दिए हैं।
शासन द्वारा स्कूलों में 15 से 18 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं को कोरोना से बचाव का टीका लगाने का कार्य कराया जा रहा है। वैक्सीनेशन के लिए स्कूलों में नोडल अधिकारी भी नामित किए गए हैं और कॉलेजों को सेंटर भी बनाया गया है। मगर, इसमें 42 कॉलेज ऐसे हैं, जिनके द्वारा टीका लगाने के कार्य में काफी लापरवाही बरती जा रही है। बताया गया कि काफी कम संख्या में छात्रों को टीका लगा है। डीआईओएस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 42 माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब कर लिया है। कम वैक्सीनेशन क्यों हो रहा है, इसके बारे में उन्होंने स्कूलों से पूरी रिपोर्ट मांगी है। कितने छात्रों को वैक्सीन लगी है, इसकी भी जानकारी कॉलेजों को देनी होगी। स्कूलों में प्रतिदिन वैक्सीनेशन कार्य हो रहा है तो नोडल अधिकारी इस पर नजर बनाए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक शिवकुमार ओझा ने बताया कि स्कूलों द्वारा कोरोना से बचाव का टीका लगाने के कार्य में लापरवाही बरती जा रही थी। सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। कितनी डोज छात्रों को लगी चुकी हैं, इसकी भी पूरी जानकारी स्कूलों से मांगी गई है। इस कार्य को शत प्रतिशत कराया जाएगा।