{"_id":"61d9c5f68abd4a67803b9881","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2324260175","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को छुट्टा सांड ने पटका, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को छुट्टा सांड ने पटका, हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी को छुट्टा सांड ने पटका, हुई मौत
नरौरा। रामघाट थाना क्षेत्र के गांव नगला गर्वी में घेर में पशु बांधने गई किशोरी को गोवंश ने पटक कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पूर्व में भी करीब 12 दिन पूर्व क्षेत्र के गांव नगला धारकपुर में एक किसान को सांड ने मौत के घाट उतार दिया था। क्षेत्र में छुट्टा गोवंशों के हमलों के बढ़ रहे मामलों से ग्रामीणों में रोष है।
रामघाट थाना क्षेत्र के गांव जरगवां के माजरा नगला गर्वी में शनिवार को 15 वर्षीय चंचल पुत्री स्वर्गीय महेश लोधी अपनी भैंस को घर के पास में ही पेड़ के नीचे बांधने गई थी। वहां खड़े आवारा सांड ने चंचल पर हमला कर घायल कर दिया। थोड़ी देर में चंचल की मौके पर ही मौत हो गई। पूर्व में गत 27 दिसंबर को रामघाट क्षेत्र के ही गांव नगला धारकपुर में आवारा सांड ने खेत की रखवाली कर रहे किसान कुंवरपाल को हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। क्षेत्र में आवारा गोवंशों द्वारा पिछले 12 दिनों में किशोरी व एक किसान को मौत के घाट उतार दिए जाने से ग्रामीणों में रोष है।