फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

कल से खुर्जा-मेरठ ट्रैक पर एक और पैसेंजर का होगा संचालन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
कल से खुर्जा-मेरठ ट्रैक पर एक और पैसेंजर का होगा संचालन
विज्ञापन

बुलंदशहर/खुर्जा जंक्शन। खुर्जा और बुलंदशहर से मेरठ आने-जाने वाले रेलवे यात्रियों को लिए एक अच्छी खबर है। तीन जनवरी से खुर्जा-मेरठ रेलवे ट्रैक पर एक और पैसेंजर ट्रेन की सेवा बहाल हो जाएगी। इसके लिए उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल द्वारा आदेश जारी कर दिए हैं। पिछले दिनों 20 माह बाद एक पैसेंजर ट्रेन की सेवा बहाल होने से यात्रियों को राहत मिली थी।
खुर्जा स्टेशन से जम्मूतवी, संगम एक्सप्रेस और तीन जोड़ी खुर्जा-मेरठ पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होता था। कोरोना के केस बढ़ने पर 21 मार्च 2020 से सभी ट्रेनों के पहिए ट्रैक पर थम गए। संक्रमण का ग्राफ कम होने पर पिछले वर्ष सितंबर माह के बाद जम्मूतवी और संगम एक्सप्रेस की सेवा बहाल कर दी गई। वहीं, बुलंदशहर से दिल्ली जाने वाली शटल ट्रेन (ईएमयू) का संचालन भी शुरू हो गया था। इसके बाद पांच दिसंबर से खुर्जा-मेरठ रेलवे ट्रैक मार्ग पर तीन के सापेक्ष एक पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू हो गया। सुबह के समय खुर्जा से पैसेंजर ट्रेन के न चलने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। भारतीय किसान यूनियन (उप्र) संपूर्ण भारत के प्रदेश अध्यक्ष पवन तेवतिया ने मुरादाबाद रेलवे मंडल कार्यालय को पत्र भेजकर सुबह के समय जिले से मेरठ के लिए पैसेंजर ट्रेन के संचालन को लेकर मांग की गई थी। तीन जनवरी से सुबह 6.53 बजे से ट्रेन खुर्जा से मेरठ को रवाना होगी। वहीं, रात के समय मेरठ से 20.00 बजे ट्रेन आएगी।
विज्ञापन

कोट
खुर्जा-मेरठ रेलमार्ग पर तीन जनवरी से एक और पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। पैसेंजर ट्रेन के संचालन को लेकर मुरादाबाद रेलवे मुख्यालय से निर्देश मिल गए हैं। - पीके गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक, खुर्जा जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed