{"_id":"61d08cde8c7b3a077c0bfbbb","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2320644132","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-श्रम कार्ड योजना के लाभार्थियों को कल मिलेंगे 1000 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-श्रम कार्ड योजना के लाभार्थियों को कल मिलेंगे 1000 रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-श्रम कार्ड योजना के लाभार्थियों को कल मिलेंगे 1000 रुपये
बुलंदशहर। ई-श्रम कार्ड योजना के तहत आवेदन करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। तीन जनवरी को इनके खाते में एक-एक हजार रुपये भेजे जाएंगे। जिले में अब तक जिले से 10,71,345 लोगों ने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है।
प्रदेश सरकार की ओर से ई-श्रम कार्ड योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र में ई-श्रम कार्ड धारकों को इसका लाभ दिया जाएगा। लाभार्थी को प्रति माह 500 रुपये दिए जाएंगे। यह रकम उन्हें भत्ता के रूप में मिलेंगे। श्रम विभाग के मुताबिक, 31 दिसंबर तक जिले से 10,71,345 लोग आवेदन कर चुके हैं। बताया गया कि 25 दिसंबर तक आवेदन करने वाले लोगों को इसकी पहली किश्त तीन जनवरी को दी जाएगी। सीधे उनके खाते में दो माह का भत्ता एक हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। पहले चरण में इन लाभार्थियों को ही रकम मिलेगी, जबकि अन्य लाभार्थियों को दूसरे चरण में लाभ दिया जाएगा। इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के लोगों ने आवेदन किए हैं। इनमें 18 से लेकर 59 आयु वर्ग के बीच के लोग शामिल हैं।
एमए और एमएससी तक के युवाओं ने भी किए आवेदन
श्रम विभाग के अनुसार, अब तक हुए आवेदन में यह बात सामने आई है कि ई-श्रम कार्ड बनवाने में असंगठित क्षेत्र के केवल श्रमिक ही नहीं हैं, बल्कि पढ़े-लिखे युवा बेरोजगारों ने भी आवेदन किए हैं। इन युवाओं में एमए और एमएससी आदि तक की शिक्षा हासिल की है। इन्होंने अपने आप को बेरोजगार बताते हुए आवेदन किया है। इसी वजह से आवेदन में काफी इजाफा हो गया है। एक परिवार से चार से पांच लोगों ने भी आवेदन किए हैं।
विज्ञापन
कोट =
लाभार्थियों को हर माह मिलेंगे 500 रुपये
ई-श्रम योजना के तहत पहले चरण में तीन जनवरी को पहली किश्त दी जाएगी। ऐसे लाभार्थी 25 दिसंबर तक आवेदन करने वाले होंगे। उनके खातों में सीधे रकम आएगी। अभी तक इसकी संख्या शासन से नहीं मिल पाई है। उसके बाद अगले अगले चरण में अन्य लाभार्थियों को इसका लाभ दिया जाएगा। आवेदन के बाद योजना के पात्र बने लाभार्थियों को हर माह 500 रुपये भत्ते के रूप में आगे भी मिलते रहेंगे।
- मुकेश कुमार दीक्षित, सहायक श्रमायुक्त, श्रम विभाग।