{"_id":"61cf345821956e08a83cb29d","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd232010270","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में लगी आग 2.5 लाख के कपड़े जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में लगी आग 2.5 लाख के कपड़े जले
विज्ञापन
दुकान में लगी आग 2.5 लाख के कपड़े जले
डिबाई। कोतवाली क्षेत्र के भीमपुर दोराहा स्थित आनंद मार्केट में कपड़े की दुकान में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का माल और नकदी जल गई। मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। मोहल्ला सराय किशन चंद निवासी सुशील कुमार ने बताया कि उनकी भीमपुर दोराहा स्थित आनंद मार्केट में डिंपल साड़ी सेंटर के नाम से कपड़ों की दुकान है। बृहस्पतिवार रात करीब 8:30 बजे वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए। देर रात किसी ने फोन पर सूचना दी, कि उनकी दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लोगों ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा करीब ढाई लाख रुपये का कपड़ा व 50 हजार रुपये की नकदी जल गई थी। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आ रहा है।