फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

अधिवक्ता पर तहसील परिसर में तानी पिस्टल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
अधिवक्ता पर तहसील परिसर में तानी पिस्टल
विज्ञापन

डिबाई। तहसील परिसर में अधिवक्ता भूदेव सिंह के चेंबर में पहुंचे आरोपियों ने रुपये मांगने पर अधिवक्ता के साथ मारपीट की। साथ ही सीने पर पिस्टल तानकर हत्या की धमकी दी। अन्य अधिवक्ताओं के एकत्रित होने पर आरोपी हत्या की धमकी देते हुए भाग निकले। मामले में सीओ के आदेश पर पुलिस ने आरोपी व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
नरौरा थाना क्षेत्र के गांव बेलौन निवासी अधिवक्ता भूदेव सिंह ने सीओ को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह वह तहसील परिसर में अपने चेंबर में बैठे हुए थे। इस दौरान कार सवार ललित उपाध्याय निवासी गांव बेलौन अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। उसने अपने हाथ में लाइसेंसी पिस्टल ली हुई थी। ललित के साथ उनका पुराने कारोबार का हिसाब किताब चल रहा है। जिसके तहत करीब डेढ़ लाख रुपये ललित पर बाकी हैं। ललित के चेंबर में पहुंचने पर पीड़ित ने उससे अपने रुपये वापस मांगे। जिस पर वह भड़क गया, साथ ही अपनी पिस्टल पीड़ित के सीने पर तान दी और अभद्रता करनी शुरू कर दी। आरोपी ने इस दौरान आवाज लगाकर कार सवार अन्य साथियों को भी बुला लिया। साथ ही पीड़ित के साथ हाथापाई करते हुए मारपीट की। अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है। पीड़ित अधिवक्ता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इस दौरान काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

खंगाला जा रहा आपराधिक रिकार्ड
पुलिस के अनुसार आरोपी के ऊपर नरौरा थाने में पूर्व में भी कुछ मामले दर्ज हैं। जिनकी तहकीकात कराई जा रही है। नरौरा व डिबाई थाने में नामजद आरोपी व उसके अन्य साथियों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। साथ ही आरोपियों की तलाश में दबिश भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ डिबाई वंदना शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी ललित उपाध्याय व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामला लेन-देन के विवाद का बताया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed