फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

नौकरी लगवाने का झांसा देकर 3.25 लाख रुपये की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
नौकरी लगवाने का झांसा देकर 3.25 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक से नौकरी लगवाने के नाम पर 3.25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। नौकरी न लगने पर पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो उससे मारपीट कर हत्या की धमकी दी गई। साथ ही उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की गई।

नगर कोतवाली के चांदपुर क्षेत्र निवासी मोहित शर्मा ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि हापुड़ निवासी एक दंपती से उनके परिवार में आना जाना था। जबकि, पीड़ित स्नातक करने के बाद भी बेरोजगार था। आरोपी दंपती ने बीते दिनों पीड़ित को नौकरी लगवाने का झांसा दिया। नौकरी लगवाने का आश्वासन देकर उससे 3.25 लाख रुपये लेकर हड़प लिए। कई माह तक नौकरी न लगने पर उसे ठगी का अहसास हुआ तो उसने आरोपियों से रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपियों ने उससे गाली-गलौज की। उसके घर आकर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। उसी दौरान उसका गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की गई। एसएसपी ने मामले में आरोपी दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed