फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   pm kisan samman nidhi yojana 10 installment releases

PM Kisaan Samman Nidhi: ढाई लाख किसानों के खातों में आई सम्मान निधि, ऐसे करें चेक

Sat, 01 Jan 2022 03:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sat, 01 Jan 2022 03:18 PM IST
सार

जिले में ढाई लाख किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से दो-दो हजार रुपये आए। सातों तहसीलों में 3.86 लाख किसान योजना में पंजीकृत हैं। माह के हिसाब से उनके खातों में किस्त आ रही है।

विज्ञापन
pm kisan samman nidhi yojana 10 installment releases
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि - फोटो : iStock

विस्तार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए खुशखबरी है। आखिरकार उनका इंतजार खत्म हुआ और योजना की 10वीं के पैसे किसानों के खाते में आ गए हैं। इस योजना के लाभार्थी किसानों को अब तक कुल 9 किस्तें पहले ही मिल चुकी थीं और किसानों को लंबे समय से 10वीं किस्त के आने का इंतजार था।
विज्ञापन


पहले कहा जा रहा था कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त के पैसे 15 से 16 दिसंबर के बीच किसानों के खाते में आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिर कयास लगाए जाने लगे थे कि पिछली साल की तरह इस साल भी क्रिसमस के मौके पर सरकार अन्नदाताओं को खुशखबरी दे सकती है। अब नए साल के पहले दिन केंद्र सरकार ने किसानों के अकाउंट में किस्त के पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं।
विज्ञापन


जिले में ढाई लाख किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से दो-दो हजार रुपये आए। सातों तहसीलों में 3.86 लाख किसान योजना में पंजीकृत हैं। माह के हिसाब से उनके खातों में किस्त आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि योजना को शुरू किया गया। छोटी जोत वाले किसानों को प्रत्येक तीन माह में दो-दो हजार रुपये दिए जाते हैं। कृषि विभाग ने किसानों का डाटा पूर्व में पोर्टल पर अपलोड कर दिया था।


ऐसे करें चेक 
अगर आप पीएम किसान योजना का पैसा चेक करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा। यहां आपकी स्क्रीन पर होम पेज ओपन होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed