फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

किशोरी के साथ दुष्कर्म, पुलिस का रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
किशोरी के साथ दुष्कर्म, पुलिस का रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार
विज्ञापन

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दबंग युवक ने एक घर में घुसकर 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किशोरी के परिजनों के पहुंचने पर आरोपी अपनी जैकेट वहीं छोड़कर भाग निकला। परिजनों ने कोतवाली पुलिस से शिकायत भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित पक्ष ने अधिकारियों को पत्र देकर शिकारपुर पुलिस पर आरोपी से साठगांठ करने का आरोप लगाया है।
शिकारपुर के एक गांव निवासी पीड़ित पक्ष ने सोमवार को पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसपी सिटी को शिकायती पत्र दिया। इसमें पीड़ित पक्ष ने बताया कि 23 दिसंबर की रात को उसकी 14 वर्षीय बेटी घर में सोई हुई थी, जबकि वह और उसकी पत्नी कमरे में सोए हुए थे। आरोप है कि गांव का ही एक युवक उनके घर में घुस आया और उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक अपनी जैकेट वहीं छोड़कर भागने लगा। इसके कुछ देर बाद आरोपी और उसके पक्ष के लोगों ने पीड़ित पक्ष के साथ गालीगलौज कर कोई भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसने कोतवाली शिकारपुर पहुंचकर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उसकी तहरीर लेने की बजाय किसी अन्य से दूसरी तहरीर लिखवाकर उसके हस्ताक्षर करा लिए। पीड़ित ने पुलिस पर आरोपी पक्ष से साठगांठ का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसपी सिटी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed