फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

देवर ने की दुष्कर्म की कोशिश, बच्चियों को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
देवर ने की दुष्कर्म की कोशिश, बच्चियों को पीटा
विज्ञापन

बुलंदशहर। नरसेना थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म की कोशिश की। शिकायत करने पर आरोपी ने अन्य ससुराल वालों के साथ मिलकर पीड़िता व उसकी दो बच्चियों की पिटाई की। पीड़िता ने अपने मायके पक्ष पर भी आरोपी ससुरालियों का पक्ष लेने और घर से निकालने का आरोप लगाया है।

नरसेना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता सोमवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची। जहां उसने एसएसपी को संबोधित शिकायती पत्र एसपी सिटी को दिया। उसने बताया कि वर्ष 2017 में मात्र 15 वर्ष की उम्र में उसका विवाह जबरन गाजियाबाद क्षेत्र के युवक से कर दिया गया था। शादी के बाद से ही दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग करते हुए उत्पीड़न किया जा रहा था। शादी के बाद उसने दो पुत्रियों को जन्म दिया। इसके बावजूद ससुराल वालों के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। आरोप है कि बीते दिनों वह अपनी ससुराल में अकेली मौजूद थी। उसी दौरान आरोपी देवर ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। जब उसने अपनी शिकायत पति व अन्य ससुराल वालों से की तो उस पर ही आरोप लगाते हुए मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया। पीड़िता ने बताया कि मायके पहुंचकर उसने अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी, उसके बावजूद मायके पक्ष के लोगों ने उसे जबरन ससुराल भेजने का प्रयास किया। इंकार करने पर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। एसपी सिटी ने नरसेना थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed