फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

बुलंदशहर में शीतलहर से ठिठुरे लोग, पारा 6 डिग्री

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
कचहरी रोड पर अलाव पर तापते लोग। - फोटो : BULANDSHAHR
बुलंदशहर में शीतलहर से ठिठुरे लोग, पारा 6 डिग्री
विज्ञापन

बुलंदशहर। पहाड़ों से लगातार चल रही ठंडी हवा से ठिठुरन बढ़ गई है। शीतलहर चलने से कंपकंपी छूट रही है। शनिवार को सुबह हल्का कोहरा छाया रहा तो उसके बाद धूप खिली, लेकिन सर्द हवा के कारण धूप गुनगुनी ही महसूस नहीं हुई। दोपहर की धूप में भी सर्दी का अहसास बना रहा। गहन भरी सर्दी के कारण लोग जगह-जगह अलाव सेकते नजर आए तो घरों में भी हीटर और अलाव शुरू कर दिए गए।
मौसम में आए बदलाव के बीच शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 70 फीसदी से अधिक रही और हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक दर्ज की गई। सुबह उठते ही लोगों को सर्द हवाओं का सामना करना पड़ा। दिन में दोपहर के बाद हल्के बादलों की लुकाछिपी शुरू हो गई। सर्द हवा के बीच लोग परेशान रहें और शाम होते ही फिर और अधिक गलन का अहसास होने पर लोग जल्द ही रजाई में दुबक गई। इसका सामना दो पहिया वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी करना पड़ा। हवा का असर अधिक होने के कारण बाजारों में भी सुबह और शाम के समय लोगों की संख्या कम देखी गई। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 6 डिग्री रहने की संभावना है। आने वाले कई दिन तक सर्द हवा से राहत नहीं मिलने वाली और तापमान भी लगातार कम होता रहेगा। सोमवार को बादल छाने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह में यह रहा तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
12 दिसंबर 22 08
13 दिसंबर 21 8
14 दिसंबर 23 6
15 दिसंबर 24 6
16 दिसंबर 23 6
17 दिसंबर 21 6
18 दिसंबर 19 6
बीते वर्ष से नहीं था सर्द रहा मौसम
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते साल 18 दिसंबर को मौसम अधिक सर्द नहीं था। तब अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 8 डिग्री रहा था, जबकि इस साल 18 दिसंबर दिन शनिवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे मौसम वैज्ञानिक आने वाले दिनों में अधिक ठंड होने की भी संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed