{"_id":"61be1c12f4be8a38bc6ee784","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2312775162","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर जा रही महिला को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर जा रही महिला को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
मंदिर जा रही महिला को ट्रैक्टर ने रौंदा
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र में मंदिर जा रही एक महिला को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने चालक को मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया।
शिकारपुर रोड स्थित गांव मिर्जापुर निवासी विमला देवी (48) शनिवार सुबह घर से मंदिर जाने के लिए पैदल ही निकली थी। जब वह सड़क पर पहुंची तो पीछे से तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने विमला देवी को रौंद दिया। हादसे में विमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होने पर ग्रामीणों ने कुछ ही दूरी पर पहुंचे ट्रैक्टर चालक को दबोच लिया और मारपीट कर पुलिस को सूचना दी।