फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

किशोरी के साथ छेड़छाड़, विरोध पर पिता पर किया जानलेव हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
किशोरी के साथ छेड़छाड़, विरोध किया तो पिता पर किया हमला
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में दबंग युवकों ने एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसका हाथ पकड़ लिया। किशोरी के पिता के विरोध करने पर उन पर जानलेवा हमला कर दिया गया। पिटाई से किशोरी के पिता की सिर की हड्डी टूट गई। उन्हें घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी धरपकड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित महिला ने तहरीर देकर बताया कि कुछ दबंग उसकी पुत्री को आए दिन परेशान करते हैं। बृहस्पतिवार को आरोपी युवकों ने उसकी पुत्री के साथ सड़क पर छेड़छाड़ की और हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया। उसी दौरान उसके पति मौके पर पहुंच गए। पति ने आरोपी युवकों की हरकत का विरोध किया। आरोप है कि युवकों ने उसके पति पर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में उसके पति को गंभीर चोट पहुंची है। पति के सिर की हड्डी भी टूट गई। घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। घायल पति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी सलमान निवासी आदिल नगर कोतवाली नगर, रफीक निवासी मोहल्ला सरायधारी पीर वाली गली कोतवाली नगर, फरीद निवासी धमैड़ा अड्डा कोतवाली नगर, नईम निवासी मोहल्ला फैसलाबाद कोतवाली नगर, समीर, अजीम और सदक निवासी पीर वाली गली कोतवाली नगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सिटी शशांक सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed