फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

20 सूत्रीय मांगों को लेकर फार्मासिस्टों ने की हड़ताल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
20 सूत्रीय मांगों को लेकर फार्मासिस्टों ने शुरू की हड़ताल
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्रांतीय आह्वान पर बृहस्पतिवार को फार्मासिस्ट संवर्ग ने सुबह दो घंटे कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। 20 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट 16 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह दो घंटे कार्य का बहिष्कार करेगा।

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उप्र के आह्वान पर बुलंदशहर शाखा द्वारा लगातार चार दिन तक फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया, लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा मांगों को अनसुना किए जाने पर पूर्ण निर्धारित रणनीति के तहत सुबह के समय दो घंटे कार्य का बहिष्कार किया। इस दौरान दवा काउंटर बंद रहने से मरीजों को इंतजार करना पड़ा। पहले दिन काफी मरीज परेशान हुए, हालांकि डिप्लोमा फार्मासिस्ट की हड़ताल लगातार चलने से आने वाले दिनों में समस्या बढ़ सकती हैं। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जगदीश पाल तेवतिया ने बताया कि अभी तक हम शांति पूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर विरोध जता रहे थे। कहा कि कार्य बहिष्कार से आकस्मिक सेवाओं और पोस्टमार्टम को मुक्त रखा गया है। मांगें पूरी नहीं हुई तो 17 दिसंबर से कार्य बहिष्कार शुरू हो जाएगा। हड़ताल में एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. विपिन गुप्ता, डॉ. योगेश गुप्ता, जिला मंत्री डॉ. डीके दूबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. सूरज कुमार, संगठन मंत्री पुष्पेंद्र शर्मा, संयुक्त मंत्री डॉ. विनय चौधरी, कोषाध्यक्ष डॉ. नवीन शर्मा और जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट मदन लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed