{"_id":"61b0e3de07c8ed5a7b68982e","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2307081150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोलपंप-कॉलेजों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, लगाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोलपंप-कॉलेजों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, लगाया टीका
विज्ञापन

बुलंदशहर। मंद पड़े कोरोना टीकाकरण में तेजी लाने के उद्देश्य से बुधवार को 10 दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया। पहले दिन विभागीय अफसरों द्वारा पेट्रोल पंप, स्कूल/कॉलेज और चिकित्सालयों में सुविधा लेने आए लोगों को जागरूक किया। साथ ही बिना टीका लगवाने वाले लोगों को टीका लगाया गया। बुधवार को जिले के 81 केंद्रों पर 190 सत्र का आयोजन हुआ। इस बीच शाम पांच बजे तक 24,522 लोगों को टीका लगाया गया।
एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि राशन डीलरों से सहयोग मिलने पर पिछले दिनों टीकाकरण में तेजी देखने को मिली। उसी प्रकार अब पेट्रोल पंप संचालक, गैस एजेंसी संचालक, स्कूल/कॉलेज और अस्पताल संचालकों से टीकाकरण का ग्राफ बढ़वाने के लिए सहयोग मांगा जा रहा है।
टीकाकरण पर एक नजर
पहला टीका - 19,70,998
दूसरा टीका - 10,31,260
कुल टीका - 30,02,258
पुरुष वर्ग को - 15,47,944
महिला वर्ग को - 14,53,585
अन्य वर्ग को - 729